भारतीय मूल के बुज़ुर्ग की ब्रिटेन में 5 बच्चों ने 'लात-घूंसों से पीट-पीटकर' की हत्या
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक 80 वर्षीय बुज़ुर्ग को 5 बच्चों (12-14 साल की उम्र वाले) ने कथित तौर पर लात-घूंसों से जमकर पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भीम सेन कोहली के रूप में हुई है जो अपने कुत्ते को टहला रहे थे और तभी उनपर हमला हुआ। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।