भारतीय मनोरंजन उद्योग को 2023 में पाइरेसी से ₹22,400 करोड़ का हुआ नुकसान: IAMAI
इंटरनेट ऐंड मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मनोरंजन उद्योग को 2023 में पाइरेसी से ₹22,400 करोड़ का नुकसान हुआ है। इनमें से ₹13,700 करोड़ सिनेमाघरों में अवैध तरीके से बनाए गए कंटेंट से जबकि ₹8,700 करोड़ का ओटीटी प्लैटफॉर्म के कंटेंट से हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, इससे ₹4,300 करोड़ तक का जीएसटी का नुकसान हुआ है।