भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशिया कप में पहली बार जीता कांस्य पदक
भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप-2025 में कांस्य पदक जीता है। भारत ने टूर्नामेंट में कुल 5 मुकाबले खेले जिनमें से 3 में जीत और 2 में हार मिली। भारत ने मलेशिया, यूएई और किर्गिस्तान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह टूर्नामेंट 31 मई से 6 जून तक यूएई में खेला गया।