भारतीय महिला टीम की 35 वर्षीय खिलाड़ी निरंजना नागराजन ने क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय महिला क्रिकेट की 35 वर्षीय खिलाड़ी निरंजना नागराजन ने घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेेने की घोषणा की है। निरंजना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "मैंने 24 साल तक पेशेवर तौर पर क्रिकेट खेला। क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है।" निरंजना ने वनडे में 24, टेस्ट में 4 और टी20I में 9 विकेट लिए हैं।