भारतीय महिला टीम ने ट्राई सीरीज़ 2025 का जीता खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराया
भारतीय महिला टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराकर ट्राई सीरीज-2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्मृति मांधना के 116(101) रन की बदौलत 342/7 का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 48.2 ओवर में 245 रन पर सिमट गई।