भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20I में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया
भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को चेन्नई में खेले गए तीसरे टी20I मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हरा दिया और 3 मैचों की सीरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 17.1 ओवर में 84-रन पर ऑल-आउट हो गई थी और भारतीय टीम ने 10.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।