भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 6 विकेट से हराया, जीती सीरीज़
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को बेंगलुरु में खेले गए तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराने के साथ ही 3-0 से सीरीज़ जीत ली। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 215/8 रन बनाए और भारतीय टीम ने 40.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।