भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 143 रनों से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को बेंगलुरु में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 143 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्मृति मंधाना के शतक की बदौलत 265-रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 122 रन पर ऑल-आउट हो गई।