भारतीय महिला ने 5 साल में ₹7 लाख से ₹24 लाख तक बढ़ाई सैलरी, बताया एक-एक साल का हिसाब
बेंगलुरु की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने 5 साल में सैलरी ₹7 लाख से ₹24 लाख तक बढ़ाई है। उसने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि पहले साल सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हुई, दूसरे साल नौकरी बदलते ही 29% जंप मिला। तीसरे साल 33% और चौथे में सिर्फ 8% वृद्धि हुई। पांचवें साल फिर कंपनी बदलने पर उसे 84% का हाइक मिला।