भारतीय महिला शतरंज टीम ने चेस ओलंपियाड में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की भारतीय महिला शतरंज टीम ने 45वें चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह पहली बार है जब भारत ने चेस ओलंपियाड में महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। गौरतलब है, 44वें चेस ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता था।

Load More