भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को ₹10 लाख का पुरस्कार देगी बिहार सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी और कोच को ₹10 लाख जबकि टीम के प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को ₹5 लाख देने का एलान किया है। बकौल मुख्यमंत्री, यह जीत भारतीय टीम के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।