भारतीय राजनीति पर कमेंट करने वाले देश भारत की टिप्प्णी को लेकर तैयार रहें: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जिनीवा (स्विट्जरलैंड) में कहा कि उन्हें अन्य देशों द्वारा भारतीय राजनीति पर टिप्पणी किए जाने से कोई समस्या नहीं है लेकिन उन्हें अपनी राजनीति पर भारत की टिप्पणी सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने जिनीवा में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।