भारतीय रेलवे ने टेक्निशियन पदों की वैकेंसी में किया इज़ाफा
भारतीय रेलवे ने टेक्निशियन पदों की वैकेंसी में इज़ाफा किया है और अब 14,298 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 18-28 साल तक के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा का पहला चरण सितंबर 2024 में आयोजित होने की संभावना है। इससे पहले आरआरबी टेक्निशियन रिक्रूटमेंट के माध्यम से कुल 9,144 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होनी थी।