भारतीय रेलवे ने रद्द कीं 50 से अधिक ट्रेनें, सामने आई सूची
पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर मंडल के रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण 50 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (30 अगस्त), कोटा-दानापुर एक्सप्रेस (1, 8 सितंबर), दानापुर-कोटा एक्सप्रेस (2, 9 सितंबर), बीना-दमोह पैसेंजर (26 अगस्त-13 सितंबर), सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस (29 अगस्त व 12 सितंबर), हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (9 सितंबर) और अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस (7, 14 सितंबर) शामिल हैं।