भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट से जुड़े नियम में किया बड़ा बदलाव
भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट टिकट से जुड़े ऑटो अपग्रेड प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। आईआरसीटीसी के अनुसार, स्लीपर क्लास के टिकट अब फर्स्ट एसी क्लास में अपग्रेड नहीं किए जाएंगे, भले ही बर्थ खाली हों। नए नियम के अनुसार, अब स्लीपर क्लास के टिकट को अधिकतम थर्ड एसी क्लास या सेकेंड एसी क्लास में अपग्रेड किया जा सकता है।