पहली बार कश्मीर पहुंची मालगाड़ी, वीडियो हुआ जारी

कश्मीर घाटी में पहली बार शनिवार को कोई मालगाड़ी पहुंची। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, "पंजाब से पहली मालगाड़ी अनंतनाग पहुंची...जो कश्मीर क्षेत्र को राष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क से जोड़ने में मील का पत्थर है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में कॉमर्स और कनेक्टिविटी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है! इससे प्रगति और समृद्धि दोनों बढ़ेगी।"

Load More