भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की COO प्रवीणा ने दिया इस्तीफा, संभाला MCX के MD का पद

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की सीओओ प्रवीणा राय ने निकाय से इस्तीफा दे दिया है और अब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में एमडी और सीईओ का पद संभाल रही हैं। दरअसल, राय की नियुक्ति को अगस्त में सेबी ने मंज़ूरी दी थी। गौरतलब है, राय ने कोटक महिंद्रा बैंक, सिटी और एचएसबीसी बैंक के साथ भी काम किया है।

Load More