भारतीय रेसिंग ड्राइवर कुश मैनी ने जीती अपनी पहली 'फॉर्मूला 2' रेस

भारतीय रेसिंग ड्राइवर कुश मैनी ने शनिवार को अपनी पहली 'फॉर्मूला 2' रेस में जीत हासिल की। नीदरलैंड के रिचर्ड वर्सचूर को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद मैनी ने हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स-2024 में स्प्रिंट रेस में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रिचर्ड को इसलिए अयोग्य घोषित किया गया क्योंकि उनकी कार में लगा तख्ता आवश्यक न्यूनतम मोटाई से कम था।

Load More