भारतीय रिज़र्व बैंक ने निकाली जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने विभिन्न कार्यालयों के लिए जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों स्ट्रीम में निकाली गई है। आवेदक rbi.org.in पर जाकर 30 दिसंबर 2024 से 20 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।