भारतीय लोग व जवान महत्वपूर्ण हैं, क्रिकेट नहीं: पाक संग द्विपक्षीय सीरीज़ को लेकर गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने को लेकर कहा है, "कोई क्रिकेट मैच, कोई बॉलीवुड मूवी हमारे देश के लोगों और जवानों की ज़िंदगी से ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।" उन्होंने कहा कि मैच खेले जाते रहेंगे लेकिन फैमिली में किसी को हमेशा के लिए गंवा देने से बढ़कर कुछ नहीं है।