भारत युवा देश है, चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर 21 करें: राज्यसभा में राघव चड्ढा
'आप' सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में कहा है, "भारत एक युवा देश है और युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा हमारे देश में 25 साल है...मेरी भारत सरकार से मांग है कि उम्र सीमा को 25 से घटाकर 21 साल करें।"