भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को मिली मंज़ूरी, यात्री विमानों के निर्माण को मिलेगा बढ़ावा
भारत में विमानों के डिज़ाइन और निर्माण से जुड़े भारतीय वायुयान विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंज़ूरी मिल गई है। इसके लागू होने से भारत अमेरिका और फ्रांस की तरह स्वदेशी यात्री विमान बना सकता है। अधिनियम में विमान के डिज़ाइन, निर्माण, रखरखाव, कब्ज़े, उपयोग, संचालन, बिक्री, निर्यात और आयात के नियंत्रण एवं इससे संबंधित मामलों का प्रावधान है।