भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान राजस्थान में हुआ क्रैश
भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान राजस्थान के चूरू ज़िले में क्रैश हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़िला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।