भारतीय शेयर बाज़ार में 3 दिन की गिरावट से ₹12 लाख करोड़ घटी निवेशकों की संपत्ति
भारतीय शेयर बाज़ार में 3 दिन से जारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति करीब ₹12 लाख करोड़ घट गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 3 दिनों की गिरावट से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹12,07,314.99 करोड़ घटकर ₹4,29,67,835.05 करोड़ पर आ गया। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 241.30 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,378.91 पर बंद हुआ।