भारतीय शेयर बाज़ार में घरेलू निवेशकों ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 में खर्च किए अब तक ₹4 लाख करोड़
घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2026 में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार में ₹4.16 लाख करोड़ से अधिक का शुद्ध निवेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान विदेशी निवेशकों (FII) ने करीब ₹2.7 लाख करोड़ की बिकवाली की लेकिन म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और अन्य घरेलू संस्थानों की मज़बूत खरीदारी ने बाज़ार को सहारा दिया।