भारतीय शेयर बाज़ार से अप्रैल में विदेशी निवेशकों ने निकाले करीब ₹61,000 करोड़
अप्रैल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाज़ार से करीब ₹60,847 करोड़ की निकासी की है। वहीं, 2026 के पहले चार महीनों में FPI की कुल निकासी बढ़कर करीब ₹1.92 लाख करोड़ हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मिडल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता इसकी बड़ी वजह रही।