भारतीय शेयर बाज़ार से क्यों भाग रहे हैं विदेशी निवेशक?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक और घरेलू कारकों के संयोजन ने शेयर बाज़ार से विदेशी निवेशकों की निकासी को बढ़ावा दिया है। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट ने कहा, "लगातार बड़े पैमाने पर घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से...FPI उच्च मूल्यांकन पर पैसा भुनाने और चीन व साउथ कोरिया जैसे सस्ते बाज़ारों में...पैसा लगाने में सक्षम हो रहे हैं।"