भारतीय शख्स ने जीभ से 57 इलेक्ट्रिक पंखे रोककर बनाया रिकॉर्ड, गिनीज़ ने शेयर किया वीडियो
तेलंगाना के रहने वाले क्रांति कुमार पारीकेरा ने अपनी जीभ से एक मिनट में 57 इलेक्ट्रिक पंखे रोककर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2 फरवरी 2024 को ही बना लिया था जिसका वीडियो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने X पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी जीभ से पंखे के ब्लेड रोकते दिख रहे हैं।