भारतीय शख्स ने वियतनाम में प्राइवेट पार्ट में घुसाई ज़िंदा ईल मछली, ऑपरेशन कर निकाली गई

हनोई (वियतनाम) में डॉक्टरों ने 31-वर्षीय भारतीय शख्स की आंत से ऑपरेशन कर 26 इंच की ईल मछली को बाहर निकाला है। शख्स ने कथित तौर पर मलद्वार से ज़िंदा ईल को शरीर में घुसाया था और उसने शख्स की आंत काटनी शुरू कर दी थी। डॉक्टरों के मुताबिक, तुरंत इलाज ना मिलने पर शख्स की जान जा सकती थी।

Load More