भारतीय शख्स पर लगा फ्लाइट में बगल में बैठी महिला का रेप करने का आरोप
एक भारतीय व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में बगल में बैठी महिला का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, 52-वर्षीय आरोपी सिंगापुर से पर्थ जाने वाली फ्लाइट में सवार था। उस पर बिना सहमति के यौन संबंध बनाने और कई बार अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया गया है।