भारतीय स्केटर सृष्टि ने 7.46 सेकंड में पार की 50 मीटर की दूरी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय स्केटर सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने लिम्बो स्केटिंग में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। नागपुर (महाराष्ट्र) में रहने वालीं सृष्टि ने सिर्फ 7.46 सेकंड में पोल के नीचे से 50 मीटर की दूरी पूरी की। बकौल रिपोर्ट्स, 3 साल की उम्र से स्केटिंग कर रहीं सृष्टि ने 12वीं पास कर ली है और अब नीट की तैयारी कर रही हैं।