भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के बीच हुआ हैंडशेक, दुर्लभ तस्वीर आई सामने
भारतीय सेना के अधिकारी और पाकिस्तानी सेना के अधिकारी के बीच हैंडशेक की दुर्लभ तस्वीर सामने आई है। दरअसल, यह पल गुरुवार को आया जब भारतीय सेना ने सीमा पार करने पर पकड़े गए एक पाकिस्तानी नागरिक असद खान को वापस पाकिस्तान भेजा। खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले असद को 12 जून को कुपवाड़ा में पकड़ा गया था।