भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स के लिए 381 पदों पर निकाली भर्ती
भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स के लिए 381 पदों पर भर्ती निकाली है। भारतीय सेना शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल भर्ती निकाली गई है और इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त तक www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों का संबंधित फील्ड में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में ग्रैजुएट होना ज़रूरी है।