भारतीय सेना ने कल रात के ऑपरेशन को लेकर जारी किया पहला बयान
भारतीय सेना ने 8 मई की रात के ऑपरेशन पर पहला बयान जारी किया है। सेना ने कहा, "पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई की दरमियानी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किए...ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीज़ फायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।"