भारतीय सेना ने चीन के साथ हुई बातचीत में किया था खास 'संभव' स्मार्टफोन का इस्तेमाल
भारतीय सेना ने पिछले साल अक्टूबर में चीन के साथ हुई अंतिम दौर की वार्ता के दौरान खास 'संभव' स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था। इन फोन्स को सेना के अधिकारियों को बड़ी संख्या में दिया गया है। गौरतलब है, इन फोन्स में सेना द्वारा विकसित M-Sigma जैसे ऐप्लिकेशन हैं जिसे वॉट्सऐप के समकक्ष माना जा रहा है।