भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में किए गए हमलों के वीडियो शेयर किए हैं। सेना ने बताया कि पहला टारगेट कोटली का अब्बास आतंकी कैंप था जिसे देर रात 1:04 बजे पर ध्वस्त किया गया। वहीं, दूसरा टारगेट कोटली का गुलपुर आतंकी कैंप था जिसे देर रात 1:08 बजे पर ध्वस्त किया गया।