भारतीय सेना ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में की कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की शुरुआत
भारतीय सेना ने किन्नौर ज़िले (हिमाचल प्रदेश) के पूह में सामुदायिक रेडियो स्टेशन 'वॉयस ऑफ किन्नौर' की शुरुआत की है। भारतीय सेना में सूर्या कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कहा कि यह स्टेशन न केवल मनोरंजन का साधन होगा बल्कि आपात स्थिति में क्षेत्र की गतिविधियों और सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।