भारतीय सेना व BRO ने लद्दाख में 17,500 फीट की ऊंचाई पर लगाई 12,000 किलो की तोप
लद्दाख में भारतीय सेना व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर एक बंकर स्थापित कर उसमें 12,000 किलोग्राम की तोप तैनात की है। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें जवान रस्सियों के सहारे तोप को ऊपर ले जाते और 'जय भवानी' का नारा लगाते दिख रहे हैं। यह तोप सीमा सुरक्षा के लिए लगाई गई है।