भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने ग्लोबल चेस लीग में खरीदी टीम
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2023 में शुरू हुई ग्लोबल चेस लीग में शामिल हो रही नई फ्रैंचाइज़ी अमेरिकन गैम्बिट्स में हिस्सेदारी खरीदी है। टीम के सह-मालिक अश्विन ने कहा, "हम अमेरिकन गैम्बिट्स की चेस वर्ल्ड में एंट्री से उत्साहित हैं।" ग्लोबल चेस लीग का दूसरा संस्करण 3 से 12 अक्टूबर तक लंदन में खेला जाएगा।