भारतीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म कू अपने लॉन्च के 4 साल बाद बंद हो रहा है। कू के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने एक बयान में कहा, "हमारी पार्टनरशिप की बातचीत विफल हो गई और हम जनता के लिए अपनी सेवा बंद कर देंगे।" गौरतलब है कि कू को X (पूर्व में ट्विटर) का प्रतिद्वंद्वी माना जाता था।