भारतीय संस्कृति का अपमान, टेक्सस में गवर्नर पद की दावेदार बोली- जूतों में मंदिर जाऊंगी
टेक्सस (अमेरिका) में गवर्नर पद की दावेदार केली स्मिथ ने भारत विरोधी बयान दिया है। उन्होंने लहंगा में अपनी AI तस्वीर शेयर कर कहा, "भारत से आए लोग मेरी तरह अमेरिकी होने का दावा करते हैं...मैंने भी भारतीय बनने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा, "मैं मंदिर में हैमबर्गर खाऊंगी...जूते पहनूंगी क्योंकि मैं अपनी टेक्सस की संस्कृति नहीं छोड़ सकती।"