भारतीय हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंचने पर रोने लगे कमेंटेटर
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पुरुष हॉकी के क्वॉर्टर फाइनल में भारत की जीत के बाद टीवी स्टूडियो में बैठे भारतीय कमेंटेटर सुनील तनेजा रोने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। तनेजा रोते हुए 'भारत सेमीफाइनल में जा रहा है' रिपीट करते दिखे। आधिकारिक ब्रॉडकास्टर 'जियो सिनेमा' ने वीडियो शेयर कर तनेजा का पंचलाइन लिखा, "हम जीत गए हैं प्रभु!"