भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक्स में आयरलैंड को 2-0 से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची
भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में आयरलैंड को 2-0 से हराकर पूल बी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 19वें मिनट में गोल दागा। भारत ने इससे पहले पेरिस ओलंपिक्स में न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया था जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था।