भारतीय हिन्दू तीर्थ यात्रियों से पाकिस्तान में हुई बदसलूकी, अधिकारी बोले- अपने मंदिरों में जाओ
गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे 14 भारतीय हिंदू परिवारों के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें जत्थे से वापस लौटा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने सिख श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत किया, वहीं हिंदू परिवारों से कहा, "आप अपने मंदिरों में जाएं, सिखों के गुरुद्वारों में आपका क्या काम है।"