भारतीय हथियारों को यूक्रेन भेजे जाने की रॉयटर्स की रिपोर्ट पर भारत ने दी प्रतिक्रिया
भारत ने रॉयटर्स की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय हथियार निर्माताओं द्वारा बेचे गए हथियार यूरोपीय ग्राहकों के ज़रिए यूक्रेन भेजे जा रहे हैं। भारत ने रिपोर्ट को 'भ्रामक' बताते हुए कहा, "भारत पर लगाए गए आरोप गलत हैं...भारत हमेशा से सैन्य निर्यात पर अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करता रहा है।"