भारत लगातार तीसरी बार जीत सकता है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रवि शास्त्री
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि भारत लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत सकता है। शास्त्री ने कहा, "भारत के पास हैट्रिक बनाने का शानदार मौका है, भारतीय गेंदबाज फिट हैं।" भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा।