भारत व चीन को NATO ने चेताया, कहा- रूस से व्यापार जारी रखा तो लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध
नाटो महासचिव मार्क रूटे ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर भारत, चीन और ब्राज़ील जैसे देश रूस संग व्यापार करना जारी रखेंगे तो उनपर भारी सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के रूसी निर्यात के खरीदारों पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाए जाने की धमकी के एक दिन बाद मार्क ने यह टिप्पणी की।