भारत व यूके के संबंधों को गहरा करने के लिए धन्यवाद: आम चुनाव हारे सुनक से पीएम मोदी
यूके के आम चुनावों में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के हार स्वीकारने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "यूके में आपके (सुनक) सराहनीय नेतृत्व और कार्यकाल के दौरान भारत व यूके के बीच संबंधों को गहरा करने में आपके योगदान के लिए धन्यवाद।" गौरतलब है कि यूके के अगले प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के नेता कीअर स्टार्मर होंगे।