भारत विरोधी पोस्ट करने वाले दो पत्रकारों को बांग्लादेश ने भारतीय मिशनों का प्रवक्ता बनाया
बांग्लादेश ने अतीत में भारत के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले दो पत्रकारों को नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग और कोलकाता स्थित उप-उच्चायोग में प्रवक्ता नियुक्त किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक घोषणा के बाद दोनों ने अपने कई पुराने सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए। वहीं, इन नियुक्तियों को लेकर चिंता जताई जा रही है।