भारत-श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज़ का शेड्यूल हुआ जारी
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ को लेकर अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी। शेड्यूल के मुताबिक, पहला टेस्ट मैच 15-19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23-27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भारत पांचवे और श्रीलंका छठे स्थान पर है।